गुरुवार, 21 जून 2012

शक्ति है हिन्दी ..

आयेगा वक्त कहेंगे सभी यही 
व्यक्ति से व्यक्ति है व्यक्ति है हिन्दी .
ज्ञान है ,योग है ,कर्म है ,भाव है 
मानव जाति  की भक्ति है हिन्दी .
 योगी के योग में ,भोगी के भोग में 
व्यापी हुई अनुरक्ति है हिन्दी .
डोल रहे रस घोल रहे शिव 
बोल रहे वह शक्ति है हिन्दी ..

बुधवार, 20 जून 2012

प्रयाग है हिन्दी ...

..: पावन पाहन को जो प्रणाम  
 करे वही प्रीत की पाग है हिन्दी .
 एक से एक जहाँ फल फूल  
 दिखे वो मनोरम बाग़ है हिन्दी .
  भोर में भाव विभोर हो भक्त ..
सुने वही भैरवी राग है हिन्दी .
तीर्थ आ मज्जन पान करें वह .
तीरथ राज प्रयाग है हिन्दी .. .

रसखान है हिन्दी ..

प्रातः काल सुनाई पड़े 
इस्लाम के धर्म अजान है हिन्दी 
पाक को पाक नापाक को पाक 
करे वो हदीस कुरान है हिन्दी  .
धर्म के ऊपर देश बड़ा 
बतलाये हमीद जवान है हिन्दी .
हिन्दी के द्वेषीयों  शर्म  करो 
रसना पे बसी रसखान है हिन्दी ..

सोमवार, 18 जून 2012

दनादन हिन्दी ..

जो न मिटा न मिटेगा कभी वह 
भारत धर्म सनातन हिन्दी .
देखोगे जो इतिहास तुम्हें 
दिखलाई पड़ेगी पुरातन हिन्दी .
आओ पढो औ लिखो फिर देखो 
कि है कितनी अधुनातन हिन्दी .
एक से एक प्रयोग मिशाइल 
दाग रही है दनादन हिन्दी ..

शनिवार, 16 जून 2012

तीरथ राज प्रयाग है हिन्दी ..

पावन पाहन को जो प्रणाम 
करे वही प्रीत की पाग है हिन्दी .
एक से एक जहाँ फल फूल 
दिखे वो मनोरम बाग़ है हिन्दी .
भोर में भाव विभोर हो भक्त 
सुने वही भैरवी राग है हिन्दी .
तीर्थ आ मज्जन पान करें 
वह तीरथ राज प्रयाग है हिन्दी ..

मेंह है हिन्दी

जों नई तजगी देती चले 
वह भाव से पूरित नेह है हिन्दी , 
देव, मुनी , नर - नाग सभी 
ललचे जिसपे वह देह है हिन्दी ,
कल सबेरे का भुला हुआ ,जहाँ 
लौट के आए वो गेह   है हिन्दी ,
प्यासी हुई धरती के लिए , यह 
जीवन दायक मेंह है हिन्दी